सहसपुर विधायक ने दी रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

 

विकासनगर। शहीद सत्येंद्र चौक पर स्थानीय लोगों और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने विधायक से शहीद सत्येंद्र की प्रतिमा बनाए जाने की मांग की। रविवार को शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधायक ने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। कहा कि आंदोलनकारी शहीदों का सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है। सरकार शहीदों को उचित सम्मान देने के साथ ही शहीदों के परिवारों को भी सहायता मुहैया करा रही है। आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। भाजपा सरकार का गठन होने के बाद से ही आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर पलायन पर रोक लगी है। विधायक ने कहा कि गांवों तक विकास की किरण पहुंचने से उत्तराखंड राज्य निर्माण का सपना सकार हो रहा है। इस दौरान रविंद्र पांडेय, अमित कुमार, अशोक नेगी, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, चैतन्य अनिल गौड़, बलवीर गुसाई, पारस चंद, हरीश बिष्ट, अनिल नौटियाल, शरद रावत आदि मौजूद रहे। गढ़वाल सभा भवन हरबर्टपुर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद विधायक मुन्ना चौहान से आंदोलनकारियों ने हरबर्टपुर में शहीद स्थल निर्माण के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग की। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रदेश में क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू करने, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू कानून लागू करने और छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, अनिल कांडपाल, राकेश अमोली, उर्मिला शर्मा, बसंती रावत, दिनेश भारद्वाज, नीलम पुरोहित, मंजू राणा, विमला नेगी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *