ग्रामीण ने रुकवाया पंचायत के टीन शेड का निर्माण
विकासनगर। ग्राम पंचायत बालूवाला में ग्राम पंचायत के सार्वजनिक और सामाजिक कार्यों के लिए जिला पंचायत देहरादून से ग्राम समाज की जमीन पर आठ लाख रुपये का टीन शेड स्वीकृत किया गया। रविवार को मौके निर्माण कार्य शुरू होना था। इसके लिए अवर अभिंयता और ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। लेकिन तभी एक ग्रामीण ने पंचायत में बन रहे टीनशेड का विरोध कर निर्माण कार्य रोक दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत बालूवाला में जिला पंचायत की ओर से एक टीन शेड ग्राम समाज की जमीन पर स्वीकृत किया गया। इसका रविवार से निर्माण कार्य शुरू होना था। ग्रामीण व अवर अभियंता जिला पंचायत मौके पर पहुंचे। ग्रामीण बैठक कर निर्माण कार्य शुरू कर ही रहे थे तभी गांव के एक ग्रामीण ने पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीण ने कहा कि उक्त भूमि पर कोई टीन शेड नहीं बनाने देंगे। मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत के प्रधान जितेंद्र कुमार, बीडीसी दरबान सिंह व जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि खजान नेगी व वार्ड सदस्य मौजूद थे। जिन्होंने विरोध कर रहे ग्रामीण को काफी समझाया। लेकिन ग्रामीण ने कहा कि वह टीन शेड नहीं बनने देगा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना कि इस मामले में पहले से विरोध कर रहे ग्रामीण की शिकायत एसडीएम के समक्ष की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई सार्वजनिक कार्य हो या सामाजिक कार्य गांव में बैठने के लिए कोई जगह नहीं। जिसके लिए ग्राम समाज की जमीन पर टीन शेड बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन व पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।
