नैनीताल में 8 अक्टूबर को कैंसर के खिलाफ महारैली


नैनीताल

आशा फाउंडेशन की ओर से नैनीताल शहर में आगामी 8 अक्तूबर को कैंसर के खिलाफ महारैली निकाली जाएगी। जिसमें पिंक टी-शर्ट के साथ लोगों को कैंसर जैसी भयानक महामारी को लेकर जागरूक किया जाएगा। संस्था ने गुरुवार को मल्लीताल स्थित रामा मांटेसरी हॉल में पत्रकार वार्ता की। फाउंडेशन की संस्थापिका आशा शर्मा ने बताया कि 8 अक्तूबर को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जागरूकता को लेकर शहर में पिंक ड्रेस कोड में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों की ओर से रविवार को सुबह आठ बजे से रैली निकाली जाएगी। डीएसए मैदान में कैंसर जागरूक सभा होगी। इसमें गाजियाबाद से डॉ. स्मिता सिंह, मुंबई से मंजू गुप्ता, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सलभ अरोड़ा, न्यायाधीश सुजाता सिंह, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी प्रह्लाद मीणा समेत कई लोग शामिल होंगे। यहां पर्यावरणविद प्रो. अजय रावत, मारूति साह, ईशा साह, हेमंत बिष्ट, मुन्नी तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *