धर्म छुपाकर नाबालिग से दोस्ती कर छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

 

इंदौर

राऊ थाने में गत रात हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। पदाधिकारी एक शादीशुदा मुस्लिम युवक को पकडक़र थाने लेकर पहुंचे थे। उन्होंने युवक पर धर्म छुपाकर पहले नाबालिग छात्रा से दोस्ती करने और फिर गलत हरकत करने का आरोप लगाया। छात्रा के परिजनों और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने युवक के मोबाइल से मिली 35 लड़कियों की वाट्सएप चैटिंग भी पुलिस को सौंपी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरपु्तार कर लिया है। टीआई नरेन्द्र रघुवंशी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग छात्रा की शिकायत पर सद्दाम पटेल निवासी राऊ के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के मामले में कार्रवाई की गई है। पीडि़ता ने बताया कि गत दिवस सद्दाम ने मुझे कॉल पर मिलने बुलााया। फिर मेरा हाथ पकडक़र मेरे साथ गलत हरकत की। छात्रा ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। परिजन बजरंग दल के कार्यकताओं के साथ मौके पर पहुंचे और सद्दाम को थाने लेकर पहुंचे। आराीप सद्दाम की इलाके में दूध डेयरी है। इसके साथ ही वह बिल्डर भी है। इसके चलते सद्दाम ने करीब एक साल पहले छात्रा और उसके परिवार को किराए का मकान दिलाया था। तब भी सद्दाम ने उसे अपना असील नाम नहीं बताया था। इसके बाद सद्दाम ने इंस्टाग्राम पर छात्रा की आईडी ढूंढकर उससे नकली नाम से दोस्ती कर ली। इसके बाद सद्दाम बदले हुए नाम के साथ छात्रा से बात करता रहा। बजरंग दल के जिला संयोजक राम दांगी ने बताया कि सद्दाम छात्रा से सालभर से नाम बदलकर ही बात कर रहा था। सद्दाम एक साथ 35 लड़कियों के संपर्क में था, जिसका पता उसके मोबाइल में मिली चैटिंग से चला। हिंदू संगठन के सदस्यों ने पुलिस को उसके मोबाइल के स्क्रीलन शॉट और डाटा भी सौंपा। लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ छात्रा से संबंधित मामले में कार्रवाई की बात कही। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के मुताबिक यह मामले में आरोपी सद्दाम के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियेां को भी सबूत देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *