कपड़ा व्यवसायी पति नहीं लौटा रहा 16 लाख रुपए
इंदौर,
एक कपड़ा व्यापारी के खिलाफ महिला ने दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया है। महिला थाना टीआई ज्योति शर्मा के मुताबिक फातिमा सिद्दीकी निवासी पीस पाइंट कॉलोनी की शिकायत पर उसके पति मोहम्मद आरिफ पुत्र यूसुफ खान निवासी गोपाल गंज सागर के खिलाफ गबन करने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीडि़ता ने बताया कि 25 मई 2021 को उसने आरिफ के खिलाफ इसी महिला थाने में दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया था। इसमें पति मोहम्मद आरिफ ने शादी में दिए 16 लाख रुपए का दहेज वापस करने की बात कही थी। एक सप्ताह में यह सामान वापस देना तय हुआ था लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी आरिफ ने सामान नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक डॉट कॉम साइट्स से हुई थी। इसके बाद रिश्ता तय हो गया। फातिमा के मुताबिक वह बीबीए तक पढ़ी हुई है। जबकि आरिफ ने उसे एमए पास होना बताया था। आरिफ ने अपने कारोबार के रूप में सागर में कैफे गारमेंटस के नाम से रेडीमेड कपड़ों की शॉप बताई थी। चार नवम्बर 2021 कसो उनकी शादी आरएनटी मार्ग स्थित एक होटल में हुई थी। हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन शुरु हो गई। विवाद बढ़ा तो 25 मई 2021 को फातिमा ने महिला थाने में ेकेस दर्ज करवा दिया जिसके बाद फातिमका अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। फातिमा के मुताबिक परिजनों ने शादी के बाद ट्रक में लोड करके पूरा सामान भेजा था। इसमें टीवी, फ्रिज सहित गृहस्थी का सामान था। शादी में मुझे उपहार में मिले सोने का नेकलेस और अन्य जेवर के साथ नकदी रुपए भी आरिफ ने वापस नहीं दिए।
