पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताए टॉप-3 बल्लेबाजों के नाम

नई दिल्ली।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। शोएब बेबाकी के साथ अपने विचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में रखते हैं। शोएब के ट्विटर पर 40 लाख फॉलोअर हो गए हैं। शोएब ने इस मौके पर फैंस के कई सवालों के जवाब दिए।  पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने करियर के दौरान अपनी रफ्तार से दुनिया के कई बल्लेबाजों को परेशान किया। उनसे जब उनके एक फैंस ने पूछा कि दुनिया के तीन टॉप बल्लेबाज कौन हैं तो उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम लिया। शोएब ने टॉप 3 बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे पहले सचिन का नाम लिया। उन्होंने सचिन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग और वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम लिया। ये तीनों खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। शोएब ने अपने करियर के दौरान तीनों बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस वक्त के सबसे तेज गेंदबाज डेल स्टेन हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज स्टेन ने हाल ही में क्रिकेट से संन्याल लेने का ऐलान किया था। ट्विटर पर 40 लाख फॉलोअर होने पर उन्होंने ट्वीट किया कि हम आज 4 मिलियन का ट्विटर परिवार हैं। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शोएब की गिनती दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में होती है। पाकिस्तान की तरफ से शोएब ने 46 टेस्ट मैचों में 178 विकेट लिए हैं। वनडे इंटरनेशनल की बात करे तों उनके नाम 247 विकेट हैं, जो उन्होंने 163 वनडे मैचों में लिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से अख्तर ने 15 टी-20 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। आईपीएल में वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *