टेंट हाउस में आग लगने से लाखों का सामान जला

 

रुड़की

नेशनल हाईवे स्थित एक टेंट हाउस में आग लग जाने से वहां पर रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इसी दुकान में कृषि संबंधी दवाइयों का भी कारोबार किया जाता था जिसमें दवाइयां भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है। करीब दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया गया है। फायर टैंकर ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। लेकिन सामान पूरी तरह से जल चुका था। गांव लिब्बरहेडी निवासी बॉबी ने नेशनल हाईवे पर टेंट हाउस का कारोबार कर रखा है। उसी के साथ गांव हरजौली जट निवासी सुभाष ने कृषि संबंधी दवाइयों का कारोबार किया हुआ है। सोमवार की देर रात को अचानक दुकान में आग लग गई। लेकिन इसका किसी को पता नहीं चला। सुबह के समय लोगों को पता चला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कोतवाली से फायर टैंकर मौके पर पहुंचा। वहां पर आग को काबू करने का प्रयास किया गया, लेकिन उस समय तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। दोनों लोगों ने बताया कि लगभग दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उनका आरोप है कि आग किसी के द्वारा लगाई गई है। शार्ट सर्किट आदि से आग लगने के कोई संकेत नहीं है। इस संबंध में पीडि़तों द्वारा अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि पीडि़तों द्वारा तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *