हिंदी दिवस पर 29 छात्राओं को छात्रवृत्ति दी

 

रुड़की

एसडी डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रगतिवादी कवि नागार्जुन की कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा व कार्यक्रम के मुय अतिथि महाविद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने दीप जलाकर किया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गई। महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने महाविद्यालय की 10 छात्राओं को स्वयं सिद्धा कल्याण कोष से छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी रूप में उनकी शिक्षा में बाधक नहीं होना चाहिए। महाविद्यालय के निर्धन छात्र कल्याण कोष के तहत भी 19 छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। महाविद्यालय की छात्रा कल्याण समिति के प्रयासों द्वारा स्वयं सिद्धा कल्याण कोष की स्थापना वर्ष 2019 में की गई थी। इसे महाविद्यालय की प्रवक्ता वर्ग आर्थिक सहयोग देकर चलाते हैं। कार्यक्रम संयोजिका डॉ.सीमा राय ने कहा की प्रगतिवादी कवि नागार्जुन की कविताएं हिंदी साहित्य की विकास यात्रा में मील का पत्थर है। डॉ. अंजू शर्मा ने वर्तमान में हिंदी की उपयोगिता, महत्व और उसके उजवल भविष्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ.अनुपमा गर्ग, डॉ. अलका आर्य, डॉ. भारती शर्मा ,डॉ. कामना जैन, डॉ. किरण बाला, डॉ. अर्चना चौहान, अंजलि प्रसाद, डॉ. पारुल चड्ढा, डॉ.अंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *