वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ तो करेंगे आंदोलन


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के वार्षिकोत्सव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सुचारु रूप से कराए जाने को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि यदि वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में बदलाव किया जाता है वह उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह, सह सचिव रंजना, कोषाध्यक्ष योगेश बिष्ट और छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान ने कहा कि 25 से 29 मार्च तक गढ़वाल विवि का वार्षिकोत्सव होना तय हुआ है, लेकिन कार्यक्रम को लेकर छात्रों और शिक्षक असंमजस की स्थिति में है। कहा कि वार्षिकोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर की तैयारियों को लेकर विवि प्रशासन द्वारा अभी कोई व्यवस्था तक नहीं की है। जिससे छात्र अपनी तैयारियां नहीं कर पा रहें है। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित कार्यक्रम के तहत यदि वार्षिकोत्सव नहीं कराया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संदर्भ में छात्र नेताओं ने गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी को ज्ञापन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *