दिवाली में आतिशबाजी के दौरान 10 से अधिक झुलसे
अल्मोड़ा। दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान जिला मुख्यालय में ही करीब दर्जन भर लोग झुलस गए। इसमें पांच से अधिक लोग जिला अस्पताल और पांच से अधिक लोग बेस में उपचार के लिए पहुंचे। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी शामिल रहे। गंभीर रूप से झुलसी बुजुर्ग महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया।
