अल्मोड़ा में छह डिसे पहुंचा पारा, ठंड बढ़ी

अल्मोड़ा। अक्तूबर के अंतिम दिनों में अब सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो रहा है। न्यूनतम तापमान में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रहीं है। पारा हर रोज 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच रहा है। हांलाकि दिन में धूप खिलने से फिलहाल मौसम सुहावन बना है। मंगलवार को भी जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड में भी एकाएक इजाफा हो गया है। हांलाकि दिन में धूप खिलने से पारा करीब 30 डिग्री के पास पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, ठंड में इजाफा होने से लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *