निवेश के नाम पर युवक से 17 लाख रुपये हड़पे



देहरादून

 निवेश के नाम पर दून निवासी एक युवक से 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरियाणा निवासी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विजेंद्र कुमार सकलानी निवासी शिमला बाईपास ने मामले में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उसकी और उसके कुछ दोस्तों की मुलाकात अक्तूबर में मूलचन्द पुत्र राम कुमार निवासी भिवानी हरियाणा के साथ हुई थी। जान पहचान बढ़ने पर आरोपी ने उन्हें निवेश करने के लिए उकसाया, बताया गया कि उससे उन्हें कई गुना लाभ होगा। झांसे में आकर विजेंद्र ने निवेश के लिए आरोपी को 17 लाख रुपये दे दिए। कोई भी लाभ नहीं मिलने पर उन्होंने व्यक्ति से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि व्यक्ति ने रकम लौटने से इनकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौच की। युवक ने आरोप लगाया कि मूलचंद्र ने कुछ अन्य लोगों से भी इसी प्रकार से रकम हड़पी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *