सफाई कार्य में लापरवाही पर नपेंगे अफसर, निजी कंपनियों को चेताया


देहरादून

 जिलाधिकारी सोनिका ने शनिवार को बतौर प्रशासक नगर निगम की कमान संभाल ली है। चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने नगर स्वास्थ्य अनुभाग को सख्त हिदायत दी है कि कोई इन्वेस्टर्स समिट से पहले पूरे शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा लें। यदि कोई भी लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। निगम से अनुबंधित कंपनियों को भी निर्धारित रूटों पर सफाई वाहन चलवाने को लेकर सख्त हिदायत दी गई है। शहर में जगह जगह रखे बड़े डस्टबिन समय से खाली नहीं हो पा रहे। सार्वजनिक जगहों पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। इसलिए इन्वेस्टर्स समिट से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। इसके लिए बतौर प्रशासक नगर निगम जिलाधिकारी सोनिका ने चार्ज लेने के साथ ही शहर को चार जोन में बांटकर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को सफाई कार्य के मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यदि सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही हुई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निगम से अनुबंधित कंपनियों को सफाई वाहनों का नियमित रूप से संचालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान सफाई कार्य को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *