एनसीसी कैडेटों को छात्रवृत्ति वितरित की

पिथौरागढ़।  अटल उत्कृष्ट विद्यालय देवलथल व एपीएस पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गई। रविवार को एनसीसी मुख्यालय में कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बीएमएस परमार ने कैडेटों को छात्रवृत्ति दी। एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि सौम्य चौहान, हिमाशु सामंत, पवित्रा बसेड़ा, रोशनी, शुभम, काजल भंडारी, रोविंश कुमार, तपस्या बिष्ट, गीता बम, दिपांशु को छात्रवृत्ति दी गई। इस दौरान सूबेदार मेजर गंगा सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ भूपेंद्र सिंह, वीएचएम पूरन सिंह, प्रमोद जोशी, अमन कुमार, अमित चंद, ललित, हरीश कुमार, कैलाश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *