अल्मोड़ा में नये जिला प्रभारी का बनाने की घोषणा

हल्द्वानी।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा निवर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग करने के बाद से अभी तक सदस्य शुल्क विवाद को नहीं सुलझाया जा सका है। ऐसे में वहां की वर्तमान नगर इकाई एवं निवर्तमान जिला इकाई का सामंजस्य व आपसी संवाद की कमी के कारण यह समस्या अभी तक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि वे स्वयं इस प्रकरण को सुलझाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए थे। लेकिन हल्द्वानी से अल्मोड़ा का विवाद नहीं सुलझाया जा सकता है। शीघ्र ही अल्मोड़ा नगर से ही किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया जाएगा। बताया कि अल्मोड़ा नगर इकाई की सदस्यता शुल्क का विवाद सुलझाने के बाद ही अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से किशन गुरुरानी को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पक्षों को साथ बैठा कर ही समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *