मनरेगा शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

नई टिहरी। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित मनरेगा योजना के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की समस्या व शिकायत के निवारण हेतु ब्लॉक स्तर पर हेल्पलाइन तथा व्हाट्सएप नंबर निर्गत किए गए हैं। सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि उक्त नंबरों पर शासकीय अवकाश दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित ब्लॉक के लोग शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। भिलंगना ब्लॉक हेल्पलाइन व व्हाट्सएप नंबर 9997160644, कीर्तिनगर 9634877702, देवप्रयाग 9917181330 व 7500607900, जाखणीधार 7456999764, प्रतापनगर 8077360771, चंबा 8077140195, जौनपुर 9557864749 व 9528309402, थौलधार 9458964521, नरेन्द्रनगर 8077640494 फोन नंबर निर्गत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *