शर्मसार हुई तीर्थनगरी, कलयुगी पिता ने किया अपनी 4साल की मासूम बेटी का रेप

ऋषिकेश।

तीर्थनगरी ऋषिकेश एक बार फिर से शर्मसार हो गई है। यहां मुनिकीरेती क्षेत्र में बेटी दिवस पर चार साल की मासूम बच्ची के साथ कलयुगी पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पर पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह एक महिला ने कैलाश गेट चौकी में आकर बताया कि वह अपने घर की छत पर कपड़े धोकर सुखा रही थी। इसी बीच उनकी चार साल की मासूम बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह दुकान पर पहुंची तो उसका पति उसकी बेटी के साथ गलत करते हुए पकड़ा गया।
इसी बीच उसने आसपास के लोगों को मामले बताया तो मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी पिता फरार हो गया। बच्ची को स्थानीय लोगों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। फिलहाल, बच्ची का राजकीय चिकित्सालय मे उपचार चल रहा है। जिसके बाद महिला की तहरीर की पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता पर पोक्सो व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। जिसमे दोपहर बाद पुलिस ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया की आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *