युवतियों में जमकर चले लात घूसे

 

रुडकी

कलियर दरगाह क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो युवतियों में गाली गलौच हो गई। उनमें जमकर लात घूंसे चले। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में लोगों ने दोनों का बीच बचाव करा मामला शांत कराया। कलियर में शुक्रवार देर शाम को दरगाह कार्यलय के सामने दो युवतियों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों युवतियों में हाथापाई और गाली गलौज हो गई। इसके बाद दोनों में जमकर लात घूंसे चले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *