टेलीकॉम कंपनी के नेट वायर को लेकर दो पक्षों में विवाद
रुडकी
टेलीकॉम कंपनी के नेट वायर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पुलिस को मामले में शिकायत की गई है। कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शहर में टेलीकॉम कंपनी की ओर से नेट वायर डालने का कार्य चल रहा है। ठेकेदार बाबर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका आदर्श नगर में फिलहाल कार्य चल रहा है। उनकी साइड पर रखा करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान वहां से गायब हो गया है। ठेकेदार ने आरोप लगाए कि दूसरे ठेकेदार के दो मजदूरों ने उसकी साइड से सामान उठाया है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। जहां कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपने अधिकारी के कहने पर सामान उठाया था जो फिलहाल सुरक्षित है। वही दूसरे ठेकेदार का आरोप है कि बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि नेट की वायरिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। मामले में जांच चल रही है।
