सरकार से की पेड़ काटने का प्रस्ताव रद करने की मांग
देहरादून।
सहस्रधारा रोड चौड़ीकरण के लिए करीब 2200 पेड़ों को काटा जाना है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिये लोगों से अपील की जा रही है कि पेड़ों को कटने से बचाया जाए। रविवार को पेड़ कटान का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सहस्रधारा रोड पर एकत्र हुए। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, छात्र, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागेदारी दी और पेड़ों की रक्षा के लिए दूनवासियों की एकजुटता का संदेश दिया। धरना प्रदर्शन कर सरकार से पेड़ काटने का प्रस्ताव रद करने की मांग की गई।
