कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
रुड़की। एसीजेएम कोर्ट में भुरना गांव की महिला संतोष ने तहरीर देकर बताया कि गांव के रुपचंद के परिवार के साथ उनकी रंजिश चल रही है। इसी चार नवंबर की शाम संतोष का पूरा परिवार घर पर था। तभी रुपचंद कई लोगों के साथ उनके घर में घुसा और सभी मारपीट करने लगे। मारपीट में संतोष के पति मंगल और बेटे राहुल और पंकज को चोट लगी। सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने मुकदमा लिखने के आदेश दिए थे। आदेश पर कोतवाली पुलिस रूपचंद, उसके बेटे राजकुमार उर्फ राजन, कमलकांत, परिवार के रवि, विशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
