अधेड़ की मौत में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

रुड़की। अधेड़ महिला की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हुई थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर घटना को खुलासा किया। चार दिन पूर्व चोंपा देवी (65) पत्नी सतपाल ससुराल गांव नागल सहारनपुर से मायके नगला कुबडा आ रही थी। भतीजे अमन कुमार पुत्र अमर सिंह ने थाना झबरेड़ा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। क्षेत्राधिकारी मंगलौर ने थानाध्यक्ष झबरेड़ा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। जांच में मंगलौर पुलिस से जानकारी मिली की हाईवे के पास महिला का शव मिला है। शव को सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया था। पुलिस ने शिनाख्त की तो शव चोंपा देवी का निकाला।
पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। पता चला की टक्कर लगाने के बाद चालक ने खुद को बचाने के लिए शव को वहां फेंक दिया था। आलम पुत्र नूर हसन पुत्र शराफत निवासी बढेरी राजपूतान थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली, मृतका के कपड़े का थैला और फोन बरामद किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, एसआई हाकम सिंह, संदीप और मुकेश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *