मजदूर न मिलने से किसान परेशान
रुड़की। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल की कटाई का काम चल रहा है। वहीं गेहूं कटाई के साथ-साथ छिलाई और गन्ना बुवाई के लिए मजदूर नहीं मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है। खेतों में गेहूं की फसल की कटाई, फसल को शुगर मिल में डालना और थ्रेशर मशीन में गेहूं निकालने का काम चल रहा है। गेहूं की फसल काटकर खाली हुए खेतों में गन्ना बुवाई का काम भी चल रहा है। किसान यशवीर सिंह, भोला सिंह, सुखा सिंह, राजपाल, बाबू राम, जय वीर और सत्तार आदि का कहना है कि मजदूर न मिलने से किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। जो मजदूर मिल रहे हैं वह पैसे ज्यादा मांग रहे है।
