अशोक पार्किंग 51 लाख के ठेके पर गई

नैनीताल

नैनीताल की जिस अशोका पार्किंग को नैनीताल पालिका बोर्ड ने मात्र 35 हजार रुपये माह के ठेके पर दिया था। उसका टेंडर 51 लाख रुपये साल पर उठ गया है। नगर पालिका ने पार्किंग का बेस प्राइज 25 लाख रुपये रखा था। मंगलवार को पार्किंग की निविदा खोली गयी। जिसमें 51 लाख 61 हजार रुपये में एक साल के लिए नवीन अग्रवाल को ठेका दिया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि इससे नगर पालिका की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *