बाइकों की आपस में भिड़ंत, दो घायल


चम्पावत(

 श्रम विभाग कार्यालय के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें उपजिला अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया है। शनिवार सुबह श्रम विभाग कार्यालय के पास बाइक संख्या यूके 03सी 2813 और यूके 03सी 2414 की आमने-सामने में टक्कर हो गई। हादसे में वर्मा लाइन निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद साहुद और रेलवे लाइन वार्ड नं तीन निवासी 20 वर्षीय सलमान घायल हो गए। आपस में टकराकर दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल दोनों युवकों को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ़ उमर ने बताया कि दोनों युवकों के पैर और हाथ में चोट आई है। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *