मेधावी छात्रों को डीएम मयूर ने किया सम्मानित
नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षक स्व गोपालदत्त बलोदी की स्मृति में आयोजित शिक्षा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में डीएम मयूर दीक्षित ने उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022-23 में टिहरी जनपद के हाइस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने डायट में रूद्राक्ष के पौध का रोपण करते हुए स्व बलोदी की पत्नी बसंती देवी को वट वृक्ष का पौध भेंट किया। डीएम ने सभी मेधावी छात्रों में एसवीएम इंटर कालेज उनियाल सारी चंबा की आर्ची, जीआईजी बाल गंगा केमर के प्राची, एसवीएसबीएम श्रीकोट के आशुतोष, आयुष राणा, सुमित पंवार, शुभांषी थपलियाल, अल्पना, आंचल सेमल्टी, सृष्ट रमोला, शिवानी, प्रीती आदि को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। हुए कहा कि ऐसे आयोजन में प्रतिभाग कर कार्य करने के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होता है और बेहत्तर भविष्य देकर जाने का उत्साह पैदा होता है।
डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022-23 में जनपद में कक्षा 10वीं के 31 छात्र-छात्राओं तथा 12वीं के 3 छात्र-छात्रओं ने इस मौके पर डायट प्राचार्य आरपी डंडरियाल, कार्यक्रम संयोजिका प्रभा रतूड़ी, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति रमेश चन्द्र रतूड़ी, कार्यक्रम संचालक राजेन्द्र बहुगुणा, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा, विजेंद्र बलोदी, सुमति रयाल, मनोहर चमोली, मुन्नी उनियाल, देवेश्वरी देवी, अनीता बलोदी, बबीता बलोदी, आदि मौजूद रहे।
