चार दिन बाद बने तहसील में प्रमाण पत्र
रुड़की। तहसील में चार दिन बाद प्रमाण पत्र बने। दोनों खिड़कियों पर प्रमाण पत्र बनने से लोगों को राहत मिली। खिड़कियों पर लंबी कतार लगी रही। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रमाण पत्र बनाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रमाण पत्र बनाने वाले ऑपरेटरों को की चुनाव में डयूटी लगाई गई है। कई दिनों तक एक ही खिड़की में प्रमाण पत्र बनाए गए। बाद में बैगलॉग बढ़ने पर दोनों खिड़कियों को खोला गया। फिर से एक ही खिड़की पर काम शुरू कर दिया गया था। लेकिन गुरुवार को ई-डिस्ट्रिक साइट खराब होने के कारण एक भी खिड़की पर प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। शुक्रवार को भी साइट खराब थी। शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते तहसील बंद थी। सोमवार को तहसील में दोनों खिड़कियों पर प्रमाण पत्र बनाए गए। इससे आवेदकों को राहत मिली। दोनों खिड़कियों पर लंबी कतार लगी रही। रुड़की में औसन सौ प्रमाण पत्र हर दिन बनते हैं।
