पोस्टर में किरन और भाषण में साक्षी रहीं प्रथम
चमोली। विश्व जल दिवस के अवसर पर राजकीय स्नाकोत्तर विद्यालय गैरसैंण में रसायन विभाग द्वारा पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल की महत्ता, ग्लोबल वार्मिंग के कारण जल पर पड़ रहा प्रभाव, विश्व की बढ़ती जनसंख्या, जल संरक्षण, संवर्धन एवं प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं सरक्षित जल उपलब्ध कराना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं की दी गयी। इस मौके पर रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.तरुण मोहन ने वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर विचार रखे। इसके बाद आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता में किरन पहले, दिव्या दूसरे तथा दीपा तीसरे तथा भाषण प्रतियोगिता साक्षी प्रथम, बबीता दूसरे तथा किरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली छात्राओं को कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रामचद्र नेगी ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. गंगा, डॉ. सुबोध, डॉ. विनोद, डॉ. मुकेश, डॉ. इंद्र सिंह डॉ. दीपक और डॉ. मुकेश आदि ने विश्व जल दिवस पर अपने व्याख्यान दिए।
