चमोली में सिलेंडर हजार के पार
चमोली। घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में फिर बढ़ोत्तरी हुयी है। वहीं पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ गये हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कुछ घटे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत गोपेश्वर में अभी तक 960 रुपये प्रति सिलेंडर थी। अब बढ़कर इसका मूल्य 1010 प्रति सिलेंडर हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पर पहले 2078 रुपये प्रति सिलेंडर थी और अब इसकी कीमत घटकर 2070 रुपये हो गयी है। पैट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ गये हैं। गोपेश्वर में अभी तक पैट्रोल 96.81 रुपए लीटर में मिल रहा था। मंगलवार को इसकी कीमत 97.59 हो गयी है। डीजल की कीमत भी बढ़ी है। पहले इसका मूल्य 90 रुपये 2 पैसा लीटर था। अब इसकी कीमत 90.83रु प्रति लीटर हो गयी है ।
