वनों को आग से बचाने के लिए ठोस प्रयास करें अधिकारी
बागेश्वर। प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से वनों को आग से बचाने के लिए ठोस उपाय करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रामीणों का सहयोग हर हाल में लेना होगा। बगैर लोगों की जागरूकता के वनों को आग से नहीं बचाया जा सकता है। जंगलों को बचाने में हर व्यक्ति की भूमिका अहम होगी।
