नैनी- न्योली खान सड़क में डामरीकरण की स्वीकृति
अल्मोड़ा।
विकासखंड के दूरस्थ गांव नैनी से न्योली तक बनी सड़क के डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया है। ग्रामीण इसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। इसके बाद लगभग ढ़ाई किमी मार्ग पक्का हो जाएगा। यह मोटर मार्ग सेराघाट को नैनी जागेश्वर से जोड़ने के यातायात का एकमात्र साधन है। सड़क पक्की होने से हरड़ा, न्योली, तरुला, जिंगल, कुंज किमौला, नाली आदि गांवो के हजारों ग्रामीणों को का लाभ मिलेगा। जानकारी के डामरीकरण के लिए लगभग एक करोड़ 87 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। क्षेत्र के जगदीश राम गिरीश शर्मा, कुंदन नेगी, गोकुल विष्ट, खष्टी बल्लभ, विनोद अंडोला, शोभा रावत, नीमा रावत, जगदीश राम आदि लोगों ने इसका स्वागत किया है।
