राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत शिक्षा देना उद्देश्य
रुड़की। विद्या भारती उत्तराखंड की ओर से 10 दिवसीय आचार्य दक्षता वर्ग का आयोजन आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर में किया गया। आचार्य दक्षता वर्ग का उद्घाटन प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती डॉ. विजयपाल सिंह, भूकम्प विशेषज्ञ आईआईटी रुड़की डॉ. मुकुट लाल शर्मा, नत्थीलाल बंगवाल, सुरेशानन्द जोशी, मनोज रयाल, त्रिवेन्द्र सिंह, अमरदीप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के विद्या मंदिर विद्यालयों के 65 शिक्षक और शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दक्षता वर्ग में शिक्षण कौशल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विषय प्रशिक्षण, कक्षा प्रबन्धन, शिक्षण विधि, शिक्षण तकनीक, मूल्यांकन तकनीक, खेल-कूद एवं बौद्धिक गतिविधियों का संचालन विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। डॉ. विजयपाल सिंह ने कहा कि विद्या मंदिर का शिक्षक सामान्य शिक्षक नहीं होता। केवल अंक एवं अक्षर ज्ञान से ही शिक्षा नहीं दी जाती अपितु राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत शिक्षा देना हमारा उद्देश्य है
