ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्ष भिड़े


रुड़की। मक्खनपुर गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से ईंट, पत्थर लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के चार लोग घायल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मक्खनपुर गांव के बीच रास्ते से ट्रैक्टर निकाले जाने को लेकर दो आमने-सामने आ गए। उनके बीच कहासुपी के बाद मारपीट हो गई। विवाद में ईंट, पत्थर भी चले। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि दो ट्रैक्टरों को सीज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *