इंटर कॉलेज चेपड़ो में 25 को बनेंगे प्रमाण पत्र
चमोली। अपडु स्कूल अपडु प्रमाणपत्र कार्यक्रम के तहत शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कॉलेज चेपड़ो में 25 मई को विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गड़िया ने बताया कि तहसील थराली द्वारा प्राप्त रोस्टर के क्रम में 25 मई को विद्यालय के कक्षा 11 तथा कक्षा 12 एवं जिन छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है के स्थाई निवास, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र रोजगार हेतु चरित्र प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। इस मोके पर तहसील एवं सीएससी की टीम द्वारा प्रमाण पत्रों को बनाया जाऐगा।
