ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए


अल्मोड़ा

सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मांगों को लेकर डाक सेवकों ने डाक विभाग में प्रदर्शन किया। डाक सेवकों ने डाक सेवकों का कार्य समय बढ़ाने, बीमा कवरेज बढ़ाने आदि की मांग की। मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सदस्यों ने प्रधान डाक घर में धरना प्रदर्शन किया। सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सदस्यों ने डाक सेवकों का कार्य समय बढ़ाकर आठ घंटा करने, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, सामूहिक बीमा कवरेज बढ़ाकर पांच लाख करने, विभागीय कर्मचारियों के समान ग्रेजयूटी को बढ़ाकर पांच लाख करने, सवैतनिक अवकाश को 180 दिनों तक बढ़ाने, चिकित्सा सुविधा देने, शाखाओं में डिवाइस के बजाय लैपटॉप, प्रिंटर, ब्रॉडबैंड की सुविधा देने समेत आदि की मांग की। मांगों के पूरा नहीं होने तक डटे रहने का आह्वान किया। कहा कि हमारे कई बार मांग करने पर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। यहां अध्यक्ष भुवन सिंह नेगी, महासचिव जय गिरी गोस्वामी, नवीन चंद्र पंत, जगदीश राम, किशन राम, योगेंद्र प्रसाद, माधो सिंह दानू, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *