सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालना पर केस
रुड़की। तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट दिखाना एक युवक को भारी पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के आदेश पर सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाली वीडियो भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक युवक ने अपने हाथ में देसी तमंचा लेकर उसकी वीडियो बनाई और पोस्ट को सोशल मीडिया पर डाल दिया। एक ग्रामीण ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, पुलिसकर्मी अजीत तोमर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
