तलवाड़ी महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित
चमोली
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एवं क्रिसिल लिमिटेड के सहयोग से साइबर एवं डिजीटल स्वच्छता, बैंकिंग जरूरत एवं बैंकिंग क्षेत्र की सामाजिक सुरक्षा योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग, साईबर सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षणकर्ता के रूप में फील्ड कार्डिनेटर हर्षपाल रावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारी डॉ ललित जोशी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस कार्यकम में प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चन्द्र सिंह, डॉ. प्रतिभा आर्य, डॉ. ललित जोशी, अनुज कुमार, डॉ. पुष्पा रानी,मोहित उप्रेती, डॉ. संतोष पंत, भावना, हिमानी आदि मौजूद रहे।
