छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की
ऋषिकेश। मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र के शीशमझाड़ी स्थित ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल में निशुल्क शिक्षा ग्रहण करने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को हाईकोर्ट के महाधिवक्ता एसएन बाबुल ने शिक्षण सामग्री वितरित की। स्कूल संस्थापक अध्यक्ष गुरविंद सलूजा ने महाधिवक्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि इस स्कूल की स्थापना 2018 में हुई थी। फिलहाल स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर तृतीय कक्षा तक बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। मौके पर प्रधानाचार्य सरिता उनियाल, अभिषेक शर्मा, नमिता सलूजा, रमाकांत भारद्वाज, ब्रह्मदत्त शर्मा, एसपी अग्रवाल, दिनेश मुद्गल, सुधा जोशी, किरण ,सुशीला, बबीता, रुचि, यशोदा आदि मौजूद रहे।
