विवाद में किरण प्रथम स्थान पर रहीं
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला की अर्थशास्त्र विभागीय परिषद के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्र किरण ने प्रथम, स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के मुजम्मिल हुसैन एवं तनु ने द्वितीय स्थान और हरजोत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गुरुवार को कॉलेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा अमीषा नेगी ने प्रथम स्थान,स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान, स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की छात्रा हमेशा राणा एवं स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हरमनप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में अंबिका चौहान ने प्रथम, शिवानी बिजलवाण एवं हरमनप्रीत कौर ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान निर्णायक के रूप में डा. अफरोज, डा. रेखा नौटियाल, उषा नेगी, डा. पल्लवी मिश्रा, डा. रेखा नौटियाल आदि रहे। मौके पर अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी डा. नीलू कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. आरके भट्ट, किरण, प्रतीक्षा, तान्या आदि मौजूद रहे।
