अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
रायवाला। रायवाला पुलिस ने कार से अवैध रूप से लायी जा रही 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार को सीज करने की कार्रवाई की है।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी के मुताबिक अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को एक कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर शराब की पेटियां मिलीं। कार चालक सोहन लाल मलासी पुत्र स्व. पीतांबर दत्त निवासी हशियारी मंदिर, रायवाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
