नजूल भूमि के 15 मामले निस्तारित

नैनीताल।

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशन में जिले में नजूल नीति 2021 के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों ने रामनगर के तीन, नैनीताल का एक, नगर निगम हल्द्वानी की 11 नजूल पत्रावलियों का निस्तारण कर फ्री होल्ड की कार्यवाही की। इससे कुल 15 परिवार लाभान्वित हुए। नजूल भूमि की 15 पत्रावलियों के निस्तारण के साथ ही 46 नजूल प्रकरणों की रजिस्ट्री के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रपत्र जारी कर दिए गए हैं। डीएम के आदेश पर नजूल भूमि के प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि प्राथमिकता से नजूल भूमि के प्रकरणों का परीक्षण कर निस्तारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *