छावनी परिषद नैनीताल को रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

नैनीताल।

नैनीताल में जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नैनीताल स्थित छावनी परिषद और हिलदारी संस्था को रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया है। रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर 16 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव अजय कुमार ने नैनीताल छावनी के मुख्य अधिशासी अधिकारी कोली आकाश संतोष को पुरस्कार प्रदान किया। कैंट के सीईओ कोली आकाश ने बताया कि यह पुरस्कार नैनीताल छावनी क्षेत्र के सभी वासियों के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *