आयुर्वेद की उपयोगिता बताई
रुड़की। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग आयुष मंत्रालय के निर्देशन में क्वाड्रा इंस्ट्टियूट ऑफ आयुर्वेद रुड़की में 15 दिवसीय इंडेक्शन कार्यक्रम हुआ। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अनूप ने जीवन शैली में आयुर्वेद शास्त्र की उपयोगिता पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विश्व कि प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। भारत इसका जनक है और आयुर्वेद का विश्व गुरु भी है। डॉ. रकम सिंह ने कुलसचिव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें क्वाड्रा स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
