अवैध पटाखा गोदामों पर नजर रखें स्टेशन कर्मी: सीएफओ


रुड़की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने रुड़की फायर स्टेशन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं पूछीं। वहीं, उन्होंने औद्योगिक संस्थानों, सल्फर स्टोर, फिलिंग स्टेशन और पटाखा गोदाम पर नजर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की हर आपातकालिन स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन कर्मचारी स्वंय चुस्त-दुरुस्त रखें। मानसिक और शारीरिक मजबूती की जरूरत हर कर्मी को है। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने मंगलवार को फायर स्टेशन रुड़की का निरीक्षण किया। उन्होंने फायर स्टेशन पर आई अग्निकांड की सूचना के संबंध में जानकारी ली। फायर स्टेशन की मशीनें, उपकरण, एमटीडी, टेलीफन और वायरलेस सेट को चेक किया। कर्मचारियों से उन्होंने पूछा कि यदि उन्हें कोई समस्या है तो वह उन्हें जरूर बताएं। रुड़की के मेन बाजार में अवैध पटाखा गोदाम आगकांड को लेकर भी उन्होंने बातचीत की। कहा कि व्यापारियों के वैध और अवैध पटाखा गोदाम यदि शहर में हैं तो उन पर खास नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *