संदिग्ध हालात में युवक की मौत


रुद्रपुर। एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस के अनुसार, आजिम (29) पुत्र जमालुद्दीन निवासी सिसैया को परिजन सितारगंज के निजी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई इंद्र सिंह ढेला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा। प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक कलह में आत्महत्या करना माना जा रहा है। परिजनों ने बताया कि आजिम इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *