महादेव धारे के समीप चाल-खाल निर्माण की मांग
पिथौरागढ़। हुडेती स्थित मां कौशल्या मंदिर के समीप स्थानीय लोगों ने चाल-खाल निर्माण की मांग की। राज्य आंदोलनकारी जनार्दन उप्रेती डीएम को पत्र देकर चाल-खाल निर्माण,ट्रेकिंग रुट बनाने व मां कौशल्या के मंदिर को मानसखण्ड कॉरिडोर में शामिल करने की। कहा कि महादेव धारे के पेयजल स्त्रोत में पानी की कमी न हो इसके लिए बरसात के पानी को एकत्र करने के लिए चाल खाल का निर्माण होना जरुरी है। उन्होंने दार्शनिक स्थान पर ट्रैकिंग मार्ग बनाने व मां कौशल्या के मंदिर को मानसखण्ड कॉरिडोर में शामिल करने की मांग की है। इस दौरान प्रकाश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
