आम बैठक संचालन को नहीं मिल रहा सहयोग
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत बड़ाबे में ग्राम प्रधान ने आम बैठक में सभी का सहयोग न मिलने पर जिला पंचायती राज अधिकारी को पत्र भेजा है। बड़ाबे की प्रधान तारा जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में बैठक का रोस्टर जारी किया गया है, लेकिन अराजक तत्व बैठक में बाधा डाल रहे हैं। इस कारण निर्धारित तिथि में गांव में बैठक हो पाना संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से बैठक के लिए नई तिथि देने की मांग की है।
