बाइक सवारों से देसी शराब बरामद
रुड़की
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बाइक सवारों से देसी शराब के पव्वे बरामद किए। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह और प्रवीण कुमार रविंद्र खत्री को सूचना मिली कि खंजरपुर रोड से बाइक सवार शराब ले जा रहे हैं। पुलिस ने विकास पुत्र बाबूराम और अमित पुत्र श्यामबीर निवासी खंजरपुर को पकड़ा। उनके पास से 50 देसी शराब के पव्वे बरामद किए गए।
