भाजपाइयों ने पौधे रोपकर मनाया शिवप्रकाश का जन्मदिन


हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश का जन्मदिन हरिद्वार ओबीसी मोर्चा ने पौधे रोपित कर मनाया। इस दौरान श्रीराम उद्यान जमालपुर कलां में ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारियों ने बरगद, पीपल आदि छायादार पौधे रोपित कर राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि शिव प्रकाश एक कुशल संगठनकर्ता, मार्गदर्शक और भाजपा संगठन के लिए अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व हैं। इस मौके पर चौ. विपिन, तिलक राम सैनी, संजय वर्मा, आजाद वीर, सुधीर कुमार, चौ.सतवीर, जयविंद्र फौजी, डॉ. ऋषिपाल, पार्थ सैनी, चौ.शिखर, ओजस आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *