पथरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा आई फ्लू , स्वास्थ्य कैंप की मांग


हरिद्वार। पथरी क्षेत्र में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते बच्चे, बूढ़े व जवान परेशान हैं। आई फ्लू के चलते क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों की संख्या घट रही है। पदार्था स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक दिनेश मिश्रा ने बताया आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए प्रतिदिन 10-15 मरीज पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने स्वाथ्य विभाग से कैंप लगाने की मांग की है। पथरी के घिस्सुपुरा, धनपुरा, पदार्था, शाहपुर, बादशाहपुर, रानीमाजरा, फेरुपुर, कटारपुर, चांदपुर सहित अन्य दर्जनों गांव से आई फ्लू से पीड़ित लोग निजी अस्पताल व चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। अध्यापक आई फ्लू से पीड़ित छात्रों को घर पर रहकर की पढ़ाई करने की सलाह दे रहे हैं। ग्रामीण गालिब हसन, सलीम अहमद, राजकुमार, सजिद अली, ग्राम प्रधान मीनू सैनी, गुलनाज अंसारी, जाफिर हसन, विजयता चौहान, पंकज चौहान, संजय सरदार, पवन आदि का कहना है कि आई फ्लू ने सभी घरों को अपनी जद में ले लिया है। परिवार में कोई न कोई इससे पीड़ित है। आदेश बाल सदन इंटर कालेज के प्रधनाचार्य धर्मेंद्र चौहान ने बताया आई फ्लू के कारण लगभग सौ से अधिक छात्रों की संख्या घट गई है। जिन्हें घर पर ही पढ़ाई करने की सलाह दी गई है। स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों का टेस्ट कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *